Last Updated:
देश की सुरक्षा के खास अंग सीआईएसएफ को एक अहम जिम्मेदारी मिली है. देश की संसद, 70 एयरपोर्ट्स और महत्वपूर्ण संस्थानों की अभेद्य सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ को मोदी सरकार ने अब और भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं. ओडिशा के मुंडली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया. अब सीआईएसएफ देश के बंदरगाहों की सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेगी और ड्रोन सुरक्षा के लिए नोडल एजेंसी बनेगी. इसके अलावा, शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से खत्म करने का अल्टीमेटम भी दिया है.
अमित शाह ने ओडिशा में सीआईएसएफ के 75वें स्थापना दिवस पर संबोधित किया. (वीडियो ग्रैब-@AmitShah)
नई दिल्ली/भुवनेश्वर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के मुंडाली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने सीआईएसएफ की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि संसद, 70 एयरपोर्ट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में अपनी काबिलियत साबित करते हुए, सीआईएसएफ को अब भारत के बंदरगाहों की सुरक्षा और ड्रोन सुरक्षा के लिए सेंट्रल नोडल एजेंसी के तौर पर काम करने का काम सौंपा गया है. इसके अलावा, सीआईएसएफ जल्द ही प्राइवेट इंडस्ट्रियल ग्रुप्स को हाइब्रिड सुरक्षा देगा. शाह ने भारत से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक की पक्की डेडलाइन भी तय की. सीआईएसएफ भारत के 2047 विजन के लिए कैसे सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन रहा है, यह समझने के लिए पूरी हिंदी खबर पढ़ें.
संसद भवन से लेकर दिल्ली मेट्रो और देश के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में अपना लोहा मनवा चुकी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अब समंदर में भी देश की ‘आंख’ बनेगी. मोदी सरकार ने सीआईएसएफ का दायरा बढ़ाते हुए उसे कई नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. ओडिशा के मुंडली में आयोजित सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि भारत के 70 हवाई अड्डों सहित 361 महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ अब देश के प्रमुख बंदरगाहों (Ports) की सुरक्षा का जिम्मा भी उठाएगी.
प्रमुख संस्थानों और महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से लेकर आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाली CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में कटक (ओडिशा) से लाइव… https://t.co/dArJutBSe6
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



