मैच के बाद एनालिसिस में क्रिकेट के दिग्गजों ने इस पर सवाल उठाए. पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने कहा कि वरुण पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं. वह पिछले तीन चार मैचों से लगातार ज्यादा रन खर्च कर रहे हैं, वो भी तब जब भारत ने उनके लिए एक मैच विनर कुलदीप यादव को बेंच पर बैठाया हुआ है. भारत को सोचना चाहिए कि उन्हें कैसे खिला सकते हैं. आर आश्विन ने भी वरुण से बॉलिंग में वैरिएशन लाने की बात कही.
पाकिस्तान के क्रिकेट शॉ टैपमैड में बातचीत में शोएब अख्तर ने कहा कि भारत को सोचना चाहिए, आप ये मत कहिए कि हम मैच विनिंग कॉम्बिनेशन चेंज नहीं कर सकते. आप संजू सैमसन को लेकर आए न. तो आपको इसके बारे में भी सोचना चाहिए, क्योंकि भारत के पास एक बॉलर की कमी है. आज भारत 7 रन से जीता, ये बहुत ही कम मार्जिन है. अगर मेरी टीम होती तो मैं वरुण की जगह कुलदीप को ही खिलाता.
शोएब अख्तर ने कहा कि संजू सैमसन पक्का क्रिकेटर है, उसके पास शॉट्स की लंबी रेंज है, वो कट मारता है, पुल मारता है, सीधे बैट से खेलता है, उसने बताया कि टी-20 मैच ऐसे भी खेला जा सकता है. वह अकेले दम पर मैच को बाहर निकाल लाता है. सबसे खास बात ये है कि भारत का कोई भी बल्लेबाज हो, वो अपना स्ट्राइक रेट नहीं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे टीम का स्ट्राइक रेट मेंटेन कर रहे हों.
वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप में महंगे साबित हुए हैं.
आर अश्विन ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती के साथ आखिर क्या हो गया है. सारी टीमें उसे पिक कर रही हैं. हम सब बहुत समय से क्रिकेट खेल रहे हैं, हमें पता है कि आदिल रशीद क्या डालने वाला है. अगर हमें ये पता है कि बैट्समैन हमें पकड़ रहा है तो हमें टेक्टिकली काम करना होगा. अब स्पीड, लाइन और लेंथ में वैरिएशन डालना चाहिए. बेशक आज आदिल रशीद ने 4 ओवर में 40 रन दिए हैं, लेकिन वो विकेट के चक्कर में. रशीद रिदम में हैं, वह अपना स्पेल 28 से 30 रन पर रोक सकते थे, मगर वह विकेट के चक्कर में ही 12 रन ज्यादा दे दिए. रशीद ने जिस तरह की बॉलिंग की, हमें उससे सीखना चाहिए. सबसे ज्यादा वरुण को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



