Image Slider

UP Police SI Exam City Slip| UP Police Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों की भर्ती 2025 के लिए बड़ी अपडेट दी है. लिखित परीक्षा से पहले परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी यानी सिटी स्लिप जारी होने वाली है.जानकारी के मुताबिक 6 मार्च 2026 से अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे. ये स्लिप सिर्फ शहर की जानकारी देगी ये एडमिट कार्ड नहीं है.

सिटी स्लिप कब और कैसे मिलेगी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)की सिटी स्लिप 6 मार्च 2026 से उपलब्ध होगी. उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर लॉगिन करेंगे. लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डालनी होगी.इसके बाद District/City Information Slip डाउनलोड कर लें. इस स्लिप का मकसद है कि अभ्यर्थी पहले से पता कर लें कि उनकी परीक्षा किस जिले या शहर में होगी. इससे वो समय रहते ट्रेन,बस या ठहरने की व्यवस्था कर सकेंगे.

लिखित परीक्षा कब और कैसे होगी

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में विभिन्न केंद्रों पर होगी.दोनों दिनों में परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी.पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक,दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी.

एडमिट कार्ड कब आएगा

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी होगा. 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को आएगा. 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को आएगा. एडमिट कार्ड भी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ही मिलेगा.लॉगिन करके पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से डाउनलोड करना होगा.

परीक्षा केंद्र किस-किस जिले में बने हैं?

बोर्ड ने कुल 71 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर लिखे केंद्र की जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए. इसमें आगरा, रायबरेली, बरेली, बलरामपुर, प्रयागराज, बहराइच, अयोध्या, बागपत, सहारनपुर, हापुड़, अंबेडकर नगर, कानपुर नगर, कौशांबी, सीतापुर, रामपुर, संभल, संत रविदास नगर, कासगंज, मुजफ्फरनगर, जालौन, मथुरा, श्रावस्ती, फतेहपुर, चंदौली, फर्रुखाबाद, वाराणसी, मैनपुरी, उन्नाव, कुशीनगर, मुरादाबाद, आजमगढ़, बिजनौर, गाजियाबाद, सोनभद्र, बस्ती, महराजगंज, मिर्जापुर, शामली, बलिया, झांसी, बुलंदशहर, औरैया, बांदा, ललितपुर, गोरखपुर, महोबा, फिरोजाबाद, गोंडा, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, मऊ, सिद्धार्थनगर, अमरोहा, हाथरस, चित्रकूट, अलीगढ़, अमेठी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बाराबंकी, इटावा, देवरिया, संत कबीर नगर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, कन्नौज, सुल्तानपुर और मेरठ आदि शामिल हैं.ये सभी जिले परीक्षा के लिए चुने गए हैं. किसी भी जिले में बदलाव होने पर बोर्ड अलग से सूचना जारी की जाएगी.

सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें

बोर्ड ने साफ कहा है कि सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें.एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.सभी उम्मीदवार वेबसाइट पर नियमित चेक करते रहें.परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना वेबसाइट पर ही आएगी.अगर कोई बदलाव या नई सूचना आएगी तो बोर्ड खुद बताएगा. अभी सिटी स्लिप का इंतजार है. कल से डाउनलोड शुरू हो जाएगा जो अभ्यर्थी तैयारी में जुटे हैं वो अब शहर की जानकारी मिलते ही ट्रैवल प्लानिंग शुरू कर दें. एडमिट कार्ड भी जल्द आएगा, इसलिए वेबसाइट पर नजर रखें.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||