Image Slider

होमफोटोbusiness6 साल में ₹10,000 के बना दिए ₹3 लाख, इस शराब शेयर में फिर चढ़ने वाला है ‘नशा’

Last Updated:

Multibagger stock : शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला हर आदमी मल्‍टीबैगर शेयर की तलाश में रहता है. लेकिन, हर किसी को ये मिल जाएं, जरूरी नहीं है. मल्‍टीबैगर शेयर निवेशकों के पैसे को खूब बढाते हैं. यही वजह है कि इनकी चर्चा हर रोज होती होती है. आज हम आपको ऐसे ही मालामाल करने वाले स्‍टॉक के बारे में बताने वाले हैं. यह मल्‍टीबैगर शेयर है तिलकनगर इंडस्‍ट्रीज का. छह साल में 3000 फीसदी रिटर्न देने वाले इस शेयर पर ब्रोकरेज अब भी बुलिश है.

Tilaknagar Industries share price, multibagger stock India, 3000% return stock, buy target ₹598, liquor sector stocks India

तिलकनगर इंडस्ट्रीज (TIL) ने पिछले छह वर्षों में निवेशकों को जो रिटर्न दिया है, वह किसी जादुई कहानी जैसा प्रतीत होता है. मार्च 2020 के निचले स्तरों से इस शेयर ने 3,000 प्रतिशत की तूफानी छलांग लगाई है, जिसने निवेशकों के महज 10,000 रुपये को आज 3 लाख रुपये के विशाल फंड में तब्दील कर दिया है.

Tilaknagar Industries share price, multibagger stock India, 3000% return stock, buy target ₹598, liquor sector stocks India

दिग्गज घरेलू ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज (Ventura Securities) ने इस शराब निर्माता कंपनी के शेयर की कवरेज ‘बाय’ रेटिंग के साथ शुरू की है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस स्टॉक में तेजी का ‘नशा’ अभी उतरने वाला नहीं है और यह आने वाले समय में नए रिकॉर्ड बना सकता है. ब्रोकरेज का कहना है कि यह स्टॉक अपने पिछले सभी शिखर तोड़कर एक नई ऊंचाई को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Tilaknagar Industries share price, multibagger stock India, 3000% return stock, buy target ₹598, liquor sector stocks India

सोमवार को बाजार के दबाव के चलते तिलकनगर का शेयर लगभग 5.57 प्रतिशत टूटकर 428.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. यह शेयर अक्टूबर 2025 में बने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 550 रुपये से अब तक 22 प्रतिशत से अधिक का सुधार (Correction) देख चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tilaknagar Industries share price, multibagger stock India, 3000% return stock, buy target ₹598, liquor sector stocks India

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने तिलकनगर इंडस्ट्रीज के स्टॉक पर अपनी ‘बाय’ (BUY) रेटिंग को बरकरार रखते हुए 598 रुपये का टारगेट प्राइस(Target Price) दिया है. मौजूदा बाजार भाव से यह लक्ष्य लगभग 40 फीसदी की संभावित बढ़त दर्शाता है. यह काफी आकर्षक नजर आता है.

Tilaknagar Industries share price, multibagger stock India, 3000% return stock, buy target ₹598, liquor sector stocks India

कंपनी का ‘इंपीरियल ब्लू’ (Imperial Blue) व्हिस्की की फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण रणनीतिक मोड़ (Strategic Pivot) माना जा रहा है. इसके साथ ही, तिलकनगर ने ‘स्पेसमेन स्पिरिट्स लैब’ (Spaceman Spirits Lab) में 21.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदकर आधुनिक और युवा उपभोक्ताओं के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश की है.

Tilaknagar Industries share price, multibagger stock India, 3000% return stock, buy target ₹598, liquor sector stocks India

वेंचुरा सिक्योरिटीज का अनुमान है कि तिलकनगर इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का राजस्व 54.4% की वार्षिक दर (CAGR) से बढ़कर 5,279 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है. साथ ही, शुद्ध लाभ में 11.1% की वृद्धि और एबिटा (EBITDA) के 762 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जो कंपनी की मजबूत आंतरिक विकास क्षमता और बेहतर मार्जिन प्रबंधन को दर्शाता है.

शराब उद्योग में तिलकनगर का मुकाबला यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) और रेडिको खेतान (Radico Khaitan) जैसे दिग्गजों से है, लेकिन इसकी प्रीमियम रणनीति इसे अलग खड़ा करती है. भारत और यूके के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस कंपनी के लिए ‘सोने पर सुहागा’ साबित हो सकता है क्योंकि इससे आयात शुल्क कम होने की उम्मीद है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||