Image Slider

Last Updated:

रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन कई ट्रेनों की लेटलतीफी और अनियमित संचालन के कारण यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है. स्थिति ऐसी है कि लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं.

होली से पहले देशभर में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. खासकर भारत के पूर्वांचल और बिहार से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कोटा, गुजरात और सिकंदराबाद जैसे शहरों में काम करते हैं. होली के मौके पर ये लोग अपने घर लौट रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

यात्रियों की परेशानी नहीं हो रही कम 

दरअसल, रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन कई ट्रेनों की लेटलतीफी और अनियमित संचालन के कारण यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है. स्थिति ऐसी है कि लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं. भीड़ को नियंत्रित करने में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

गेट पर लटककर करना पड़ रहा सफर

यात्री मोहम्मद असलम ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि हम दिल्ली से आ रहे हैं और बिहार जा रहे हैं. गेट पर लटककर सफर करना पड़ रहा है. क्या करें, मजबूरी है. दूसरा कोई ट्रेन नहीं है. तीन दिन से भूखे-प्यासे हैं, लेकिन घर तो जाना ही है. ट्रेन कब खुलेगी, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है. वहीं, यात्री नीतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली से गया जा रहे हैं. ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ है और गाड़ी काफी देर से खड़ी है. होली पर घर जाना है, लेकिन रात से खाना नहीं खा पाए हैं. टिकट मिल रहा है, पर सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है.

बाथरूम तक जाना हो गया है मुश्किल

यात्री अमित कुमार ने कहा कि दिल्ली से आ रहे है और झारखंड के कोडरमा जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन में इतनी भीड़ है कि खाना-पीना और बाथरूम तक जाना मुश्किल हो गया है. दिल्ली में टिकट लेने में भी काफी परेशानी हो रही है. नए काउंटर खुलने के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही, बल्कि लोग और ज्यादा परेशान हो रहे हैं. बता दें कि होली की खुशियों के बीच यह भीड़ यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. रेलवे प्रशासन के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी है कि वह यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध करा सके.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||