Image Slider

 

आपने अब तक होली के कई गाने सुने होंगे. लेकिन साल 1974 में होली का एक ऐसा गाना आया था, जिसमें सिंगर किशोर कुमार ने बड़ी गलती कर दी थी. वो गाना है, साल 1974 में आई फिल्म ‘आपकी की कसम’ का. ये गाना अक्सर होली के मौके पर सुनने को मिलता है. इस गाने के बिना होली का जश्न भी अधूरा सा लगता है. वो गाना है मुमताज और राजेश खन्ना पर फिल्माया ‘जय जय शिव शंकर’. इस गाने के लिए पंचम दा यानी कि आर डी बर्मन ने फिल्म के प्रोड्यूसर जे ओम प्रकाश से 50 हजार रुपये की मांगे थे. लेकिन वो 50 हजार रुपये का ताना प्रोड्यूसर ने उन्हें कई बार मारा. बाद में किशोर कुमार को जब ये बात पता चली तो उन्होंने इस गाने के आखिर में वही बात कही ‘अरे बजाओ रे बजाओ, पूरी ईमानदारी से बजाओ 50 हजार खर्चा कर दिए’ लेकिन इसी जानबूझकर बदला लेने के लिए की गई गलती के बाद भी ये गाना ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||