साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है। भारत में दिखाई देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य है। जो सुबह 6:20 पर शुरू हो गया है।
सूतक काल शुरू होते ही दिल्ली में मंदिरों के कपाट हुए बंद
दिल्ली में चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो गया है। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर ‘सूतक काल’ प्रारंभ होते ही मंदिरों के गेट बंद कर दिए गए। दिल्ली के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और कालकाजी मंदिर ने अपने द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिए हैं। कालकाजी मंदिर में गेट बंद के दौरान कई भक्त मंदिर के बाहर परिसर में खड़े नजर आए। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस अवधि में भोजन बनाने और खाने से परहेज किया जाता है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



