Image Slider

-गुलाल, गीत-संगीत और मिठास के संग मना उल्लास का पर्व
-पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने दी शुभकामनाएं, सौहार्द का दिया संदेश
-सदस्य राज शर्मा का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी सेंट्रल पार्क रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया जब पप्पू चौपाल द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद कुसुम मनोज गोयल उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान पप्पू चौपाल के सक्रिय सदस्य राज शर्मा का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जिससे समारोह का उल्लास और भी बढ़ गया। होली मिलन समारोह में रंगों के साथ-साथ गीत-संगीत और नृत्य का भी विशेष आकर्षण रहा। सभी ने मिलकर पारंपरिक होली गीतों पर झूमकर नृत्य किया और मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरा वातावरण हंसी-खुशी और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर राकेश जाखेटिया, राज शर्मा, मनीष जैन, पवन गुप्ता, गौरव वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता

अवधेश कटिहार, प्रदीप भटनागर, राकेश स्वामी, जुगल अग्रवाल, रवि पटेल, नरेंद्र सिंह, राधा रमन बंसल, प्रेम गोगिया, रविंद्र नागर, अशोक गर्ग, ब्रिगेडियर दिनेश माहेश्वरी, सरदार जसपाल जी, अशोक माहेश्वरी, मनीष मनोदिया, मुदित दीक्षित, राजेंद्र गोयल, नीलांश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और पारस्परिक प्रेम का सुंदर संदेश दिया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||