Image Slider

Last Updated:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ के मेकर्स ने फिल्म से उनकी पहली झलक शेयर की है. विजय और रश्मिका को शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं दी हैं. गाने में दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. वहीं, विजय ने अपने एक्स अकाउंट पर कई शहरों की लिस्ट शेयर की है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली, बिहार समेत पूरे भारत के कई शहरों में वह मिठाइयों से भरा ट्रक बांटने के लिए भिजवा रहे हैं.

Zoom

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रोमांटिक गाना जारी हुआ. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली. यह जोड़ी इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ नजर आ चुकी है और अब दोनों एक बार फिर मच अवेटेड फिल्म ‘रणबाली’ में साथ दिखेंगे. इस फिल्म को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट कर रहे हैं. अब रणबाली के मेकर्स ने एक सरप्राइज वीडियो शेयर किया है, जिसमें रश्मिका और विजय की फिल्म से पहली झलक देखने को मिलती है. वहीं, विजय ने एक्स पोस्ट पर बताया कि पूरे भारत में मिठाइयां बांटी जाएंगी.

‘रणबाली’ के मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फिल्म की शादी के कुछ खास पल दिखाए गए हैं और रश्मिका-विजय की केमिस्ट्री की झलक भी मिलती है. मेकर्स ने फिल्म का गाना ‘ओ मेरे साजन’ शेयर करते हुए रश्मिका और विजय को शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं दी हैं. इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है और श्वेता मोहन व जावेद अली ने गाया है.

इस म्यूजिक वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी के सीन की झलकियां देखने को मिलती हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी नजर आती है. वीडियो की शुरुआत रश्मिका और विजय के किरदारों की शादी की तैयारियों से होती है, इसके बाद दोनों पारंपरिक शादी के कपड़ों में अपने घर में भव्य एंट्री करते हैं. फिर दोनों की रोजमर्रा की जिंदगी के रोमांटिक पलों की झलक भी देखने को मिलती है. वीडियो के आखिरी में लिखा है, “हैप्पी मैरिड लाइफ विजय और रश्मिका.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||