Image Slider


इजराइल के ईरान की राजधानी तेहरान पर हमले करने की जानकारी सामने आई है। यह हमला परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट में संभावित अमेरिकी हमले की आशंकाओं के बीच हुआ है। स्थानीय मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि तेहरान में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहोरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं, जबकि तेहरान के डाउनटाउन में पाश्चर स्ट्रीट के आसपास से घना धुआं उठता हुआ देखा गया। हमले के बाद इजराइल ने इमरजेंसी घोषित कर दिया है। पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया। यह इजराइल देश की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक अलर्ट है। IDF ने लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने को कहा है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||