Image Slider

होमक्रिकेटLive: कामरान का शतक, पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने की दहलीज पर जम्मू-कश्मीर

Last Updated:

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Day 5 live score: जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल हुबली में खेला जा रहा है. जम्मू कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचने की दहलीज …और पढ़ें

Zoom

रणजी ट्रॉफी फाइनल लाइव.

Karnataka vs Jammu Kashmir Ranji Trophy Final Day 5 live score updates: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले का आज आखिरी दिन है. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में हो रही इस खिताबी भिड़ंत में जम्मू कश्मीर की टीम इतिहास रचने के करीब है. कर्नाटक के खिलाफ इस मुकाबले में पहले ही दिन से कमाल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर ने पहली बार ट्रॉफी उठाने की पूरी तैयारी कर ली है. आज का दिन महज औपचारिकता है. पहले सेशन में पिछले दिन 94 रन पर नाबाद लौटे कामरान इकबाल ने शानदार शतक ठोककर जम्मू कश्मीर की बढ़त को 500 रन के पार पहुंचा दिया है. यहां से कर्नाटक का जीतना असंभव जैसा ही है. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाकर आकिब नबी के पंजे (5 विकेट) की मदद से कर्नाटक को 293 रन पर समेटकर दिया था. पहली पारी में जम्मू टीम को 291 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी.

February 28, 202610:30 IST

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Live: कामरान इकबाल का शतक

चौथे दिन 94 रन पर नाबाद लौटे कामरान इकबाल ने दिन के पहले सेशन में शानदार शतक पूरा कर लिया है. 72वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर कामरान शतक तक पहुंचे. कामरान के इस शतक से जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है. जम्मू की टीम मुकाबले पर अपनी पकड़ और मजबूत करती जा रही है.

February 28, 202609:59 IST

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Live: शतक से तीन रन दूर कामरान, स्कोर 201/4

जम्मू कश्मीर ने 200 रन का स्कोर पार कर लिया है. 64 ओवर के बाद स्कोर 201/4 है. कामरान शतक से तीन रन दूर हैं. उनका साथ 29 रन बनाकर साहिल लोत्रा निभा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर की बढ़त 493 रनों की हो चुकी है.

February 28, 202609:56 IST

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Live: मौजूद रहेंगे सीएम ओमर अब्दुल्लाह

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्लाह अपने राज्य की क्रिकेट टीम को इतिहास लिखते देखेंगे. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में पांचवें दिन के खेल के दौरान अपनी मौजूदगी की जानकारी दी. ओमर ने लिखा, ‘हम हुबली जा रहे हैं, जहां जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है. फाइनल तक पहुंचकर ही उन्होंने लाखों लोगों को अपने प्रदर्शन से गर्व महसूस कराया है. मैं स्टैंड्स में बैठकर पूरे जोश के साथ उनका हौसला बढ़ाने के लिए बहुत उत्साहित हूं.’

February 28, 202609:44 IST

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Live: शतक के करीब कामरान

कामरान इकबाल शतक लगाकर जम्मू-कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत को और भी यादगार बनाने की कोशिश करेंगे. पहली पारी में वे इकलौते बल्लेबाज थे, जो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए खुद को शतक के करीब पहुंचाया. 94 रन की नाबाद पारी में वह अब तक 11 चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं.

February 28, 202609:39 IST

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Live: इतिहास रचने की दहलीज पर जम्मू-कश्मीर

चौथे दिन के खेल तक जम्मू कश्मीर ने 477 रन की मजबूत बढ़त बनाकर खुद को बेहद ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. पांचवें दिन की शुरुआत से ही लग रहा है कि नतीजा लगभग तय है. आज का खेल सिर्फ औपचारिकता जैसा है है. पहली पारी में जम्मू-कश्मरी ने 584 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद आकिब नबी डार (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से कर्नाटक को 293 रन पर समेट दिया. इससे जम्मू कश्मीर ने 291 रन की बढ़त बनाई. दूसरी पारी में चौथे दिन स्टंप्स तक कर्नाटक ने चार विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे. कामरान इकबाल 94 रन पर नाबाद लौटे, जबकि साहिल लोत्रा 16 रन बनाकर नॉटआउट थे.

February 28, 202609:36 IST

Karnataka vs J&K Ranji Trophy Final Live: इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच जारी रणजी ट्रॉफी फाइनल के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज इस खिताबी भिड़ंत का पांचवां और आखिरी दिन है. जम्मू और कश्मीर के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने वाले है, जो इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब उठाने के बेहद करीब है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||