Last Updated:
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति ने करवट लेना शुरू कर दिया है. कभी पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के करीबी कहे जाने वाले ओ. पन्नीरसेल्वम ने अब डीएमके का हाथ थाम लिया है. उन्हें अन्नाद्रमुक से बाहर निकाल दिया गया था. पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के तीन बार सीएम रह चुके हैं.
ओ. पन्नीरसेल्वम ने DMK का दामन थाम लिया है. (फाइल फोटो)
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तीन बार मुख्यमंत्री रहे ओ. पन्नीर सेल्वम ने डीएमके का दामन थाम लिया है. एक समय में उन्हें जयललिता का करीबी समझा जाता था. तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब पूर्व मुख्यमंत्री और निष्कासित एआईएडीएमके नेता पन्नीरसेल्वम ने सत्तारूढ़ DMK का दामन थाम लिया. उन्हें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया. इससे पहले पन्नीरसेल्वम ने सचिवालय स्थित विधानसभा परिसर में एमके स्टालिन से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. अचानक हुई इस मुलाकात पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि स्टालिन के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने शिष्टाचार भेंट की है.
विधानसभा में उनके समर्थक और उसिलामपट्टी से विधायक पी. अय्यप्पन द्वारा स्टालिन की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कहे जाने पर पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने जनता की भावना को ही दोहराया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इस राय से सहमत हैं, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए DMK के पास 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री की उपलब्धियां जनता के मन में गहराई से दर्ज हो चुकी हैं और सुशासन का लाभ लोगों को मिला है. ऐसे में DMK के सत्ता में लौटने की संभावनाएं मजबूत हैं.
EPS ने किया खारिज
दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव ई. पलानीस्वामी ने पन्नीरसेल्वम की पार्टी में वापसी की किसी भी संभावना से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘एआईएडीएमके में ओ. पन्नीरसेल्वम को शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.’ इससे पहले जनवरी में भी पलानीस्वामी ने स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी में पन्नीरसेल्वम के लिए कोई स्थान नहीं है. तमिलनाडु में एआईएडीएमके की सहयोगी पार्टी भाजपा है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Former Chief Minister and expelled AIADMK leader O. Panneerselvam joins DMK in the presence of party chief and CM MK Stalin, Deputy CM Udhyanidhi Stalin and others.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



