पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल!:पत्नी और बच्चों को बेहद चाहता था मुनचुन, करता था हर ख्वाहिश पूरी; फिर क्यों मारा – Delhi Triple Child And Wife Murder Relatives Claim Munchun Loved His Wife And Children Very Much
Image Slider
{“_id”:”69a00835e408c929520472bd”,”slug”:”delhi-triple-child-and-wife-murder-relatives-claim-munchun-loved-his-wife-and-children-very-much-2026-02-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल!: पत्नी और बच्चों को बेहद चाहता था मुनचुन, करता था हर ख्वाहिश पूरी; फिर क्यों मारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में तीन बच्चों और महिला की गला कटी लाश मिली। परिवार का मुखिया गायब था। हत्या का संदेह भी परिवार के मुखिया पर ही जताया जा रहा है। जो वारदात के बाद से फरार है। पुलिस को महिला अनीता (32) के पति मुनचुन केवट (35) पर हत्या का संदेह है। पुलिस मान रही है कि आरोपी ने हत्या से पहले पत्नी और तीनों बच्चियों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे किसी तरह का प्रतिरोध या शोर नहीं हुआ।
Trending Videos
पुलिस ने कमरे से खाने पीने के सैंपल भी कब्जे में लिए हैं। मूल रूप से बिहार निवासी यह परिवार चंदन पार्क इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार, अनीता और पति मुनचुन के बीच मंगलवार देर रात झगड़ा हुआ था।