Image Slider

होमक्रिकेटसैमसन नहीं! जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा 32 साल का ये स्टार, बनेगा ‘ट्रंप कार्ड’

Last Updated:

Ravi Shastri wants Axar Patel in Playing 11: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना ही होगा. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद प्लेइंग-11 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया जाना चाहिए.

Zoom

अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में होगी वापसी.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मैच में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टक्कर है, जबकि शाम का मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. भारतीय फैंस की नजरें इन दोनों ही मुकाबलों पर रहने वाली हैं, क्योंकि भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज तो करनी ही होगी, इससे पहले साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज को हराना होगा. अगर दिन के मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया तो भारत का टॉप-4 में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत है. साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार के बाद इस मुकाबले की प्लेइंग-11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है.

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का भी मानना है कि भारत को अपने दूसरे सुपर-8 मैच में 32 साल के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को बाहर रखने के मैनेजमेंट के फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था. खासकर तब जब वह टीम में उपकप्तान की भूमिका भी निभा रहे हैं. हार के बाद कोच और कप्तान के इस फैसले की जमकर आलोचना हुई.

अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में होगी वापसी.

वॉशिंगटन सुंदर को बाहर प्लेइंग-11 में अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है. हालांकि, रवि शास्त्री का कहना है कि चेन्नई में सुंदर और अक्षर दोनों को साथ में खिलाना चाहिए. शास्त्री ने कहा, ‘अक्षर पटेल को टीम में वापस लाना ही होगा. टीम को उनके अनुभव की जरूरत है. मेरा मानना है कि अक्षर और सुंदर दोनों को खिलाना चाहिए. इससे टीम के पास एक अतिरिक्त विकल्प रहेगा. क्योंकि किसी भी दिन ऐसा हो सकता है कि कोई एक गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन न करे, जैसे रविवार को वरुण चक्रवर्ती के साथ हुआ.’

पूर्व भारतीय हेड कोच ने आगे कहा, ‘अगर अक्षर पटेल खेलते हैं तो वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. नंबर 5 पर हार्दिक पंड्या हैं, नंबर 6 पर शिवम दुबे और नंबर 7 पर वॉशिंगटन सुंदर. अक्षर नंबर 5 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. अगर टी20 क्रिकेट में आठ बल्लेबाज मिलकर भी अच्छा स्कोर नहीं बना पाते, तो फिर कुछ न कुछ गड़बड़ है, खासकर जब टीम में इतनी ताकत हो. टीम की कमी यह है कि वह खुद को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प नहीं दे रही, जो मेरे हिसाब से बहुत जरूरी है.’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को शामिल करने की वकालत की.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||