Image Slider

The strike ended after an inquiry was ordered against the sub-registrar



गाजियाबाद। तहसील बार के अधिवक्ताओं और सब रजिस्ट्रार के बीच हुई बहस के बाद दो दिन से चली हड़ताल समाप्त हो गई। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने सब रजिस्ट्रार पर जांच कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। दो दिनों से वकील हड़ताल पर थे और बैनामा कराने आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। एआईजी स्टांप ने बताया कि एक दिन में करीब 400 से 500 बैनामे हो जाते हैं। दो दिन की हड़ताल से लगभग 12-13 करोड़ के राजस्व की हानि हुई है। हड़ताल समाप्त हो गई और बुधवार को सुचारू रूप से बैनामे हुए हैं।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||