Last Updated:
Karnataka vs Jammu Kashmir Ranji Trophy Final LIVE: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक का मुकाबला शुरू हो चुका है. कर्नाटक नौवीं बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जबकि उभरते खिलाड़ियों से सजी जम्मू-कश्मीर की टीम अपना पहला फाइनल खेल रही है.
रणजी ट्रॉफी लाइव 2026
हुब्बली: रणजी ट्रॉफी के इतिहास में आज वो हो गया, जो पिछले 92 साल में कभी नहीं हुआ था. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जम्मू-कश्मीर फाइनल में पहुंचेगा. सामने आठ बार की चैंपियन कर्नाटक की टीम है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल का ये घमासान कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच नहीं बल्कि अंडर डॉग और चैंपियन टीम के पास है. चलिए आपको पांच दिन चलने वाले इस फाइनल के पल-पल की अपडेट्स से रूबरू करवाते हैं.
कर्नाटक को मिला पहला विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा ने जम्मू और कश्मीर की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया है. कमरान इकबाल 6 रन के स्कोर पर अपना कैच केएल राहुल को दे बैठे. टीम का पहला विकेट 18 रन के स्कोर पर गिरा है.
10 ओवर के बाद स्कोर 18/0
जम्मु और कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर कर्नाटक के खिलाफ सधी शुरुआत की है. कमरान इकबाल और यावर हसन की ओपनिंग जोड़ी ने गेंदबाजों का संभलकर सामना किया है. दोनों ने मिलकर शुरुआती 10 ओवर के खेल में बिना किसी नुकसान के 18 रन बनाए हैं.
🚨 Toss 🚨
Jammu & Kashmir have won the toss and will bat first in the #RanjiTrophy Final against Karnataka!
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



