रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े इवेंट्स या बेटे-बहू की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान या बड़े इवेंट में दिखाई देते हैं. बहुत कम लोगों को पता है कि वह अनिल कपूर के रिश्ते में भी लगते हैं. यहां हम आपको रणवीर के पिता के बारे में कुछ खास जानकारी बता रहे हैं.
रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत भवनानी पर प्यार लुटाते हुए. (फाइल फोटो)
मुंबई. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद से छाए हुए हैं. हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. बहुत कम समय में उन्होंने वो स्टारडम हासिल किया, जो बहुत ही कम लोगों मिल पाता है. रणवीर ने ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. डेब्यू करने से पहले उन्होंने रणवीर ने मुंबई की कई एड एजेंसी में काम किया और फिर एक्टिंग में जाने का मन बनाया. उन्होंने ऑडिशन दिया और अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया. इस दौरान उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया. उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी हैं.
रणवीर सिंह और उनकी फैमिली सिंधी हिंदू हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगजीत सिंह के पेरेंट्स विभाजन के समय कराची से भारत आए थे. रणवीर के पिता जगजीत सिंह एक बिजनेसमैन हैं. वह अपने पिता यानी रणवीर के दादा का बिजनेस संभालते हैं. उनकी पत्नी का नाम अंजू भवनानी है. बेहद अमीर होने के बावजूद, रणवीर पेरेंट्स लाइमलाइट से दूर रहते हैं और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं.
रणवीर सिंह के पिता का बिजनेस
जगजीत सिंह भवनानी मुंबई के एक बेहद सफल और अमीर बिजनेसमैन हैं. वे ऑटोमोटिव रिटेल, चमड़ा, मेडिकल और हॉस्पिटैलिटी समेत कई एरिया में बिजनेस करते हैं. कई रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति ₹1000 करोड़ बताई जाती है. जगजीत की नेटवर्थ रणवीर और उनकी बहू दीपिका पादुकोण से बहुत ज्यादा है. वह सिंह फैमिली के सबसे अमीर सदस्य हैं.
अनिल कपूर के साथ ये है जगजीत सिंह भवनानी का रिश्ता
जगजीत सिंह भवनानी आमतौर पर लो-प्रोफाइल रहते हैं, लेकिन कभी-कभी बड़े फिल्मी इवेंट्स में शामिल होते हैं. वह अंबानी परिवार की शादी या अपनी बहू के पिता प्रकाश पादुकोण को सपोर्ट करने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि जगजीत और अनिल कपूर के बीच एक खास रिलेशन भी है. अनिल की पत्नी सुनीता कपूर और जगजीत की पत्नी अंजू भवनानी चचेरी बहन हैं.
पिता को इंस्पिरेशन मानते हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह कई बार अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी को अपनी इंस्पेरेशन बता चुके हैं. जब रणवीर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का प्रमोशन कर रहे थे, तब उन्होंने बताया था कि करियर के शुरुआती संघर्षों में उनके पिता ने उनका अटूट सपोर्ट किया. फिल्म में रणवीर ने एक बेटी के पिता का किरदार निभाया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



