Image Slider

Last Updated:

खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना है. इस योजना के अंतर्गत 18 से 50  वर्ष के बेरोजगार को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 25  प्रतिशत छूट पर 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है. इसकी मदद से युवा खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करना होगा.इस योजना में 20 से अधिक व्यवसाय शामिल है जिनकी शुरुआत आसानी से कर अच्छी कमाई की जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

अमेठी: लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित करती है. ऐसी ही योजनाएं खादी ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से भी चलाया जा रहा है. यह योजना लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है. विभाग की तरफ से संचालित इन योजनाओं में पंजीकरण कोई भी व्यक्ति कर सकता है. पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरीके से नि:शुल्क है और इसमें आवेदन कर आप अनुदान का भी लाभ ले सकते हैं. सभी योजनाओं में लाभार्थियों के लिए छूट उपलब्ध है.

छूट पर मिल रहा लोन

खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना है. इस योजना के अंतर्गत 18 से 50  वर्ष के बेरोजगार को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 25  प्रतिशत छूट पर 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है. इसकी मदद से युवा खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करना होगा.इस योजना में 20 से अधिक व्यवसाय शामिल है जिनकी शुरुआत आसानी से कर अच्छी कमाई की जा सकती है.

योजना में इस व्यवसाय की कर सकते हैं शुरुआत

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कोई भी बेरोजगार  आटा, बेसन, दलिया और मसाला उत्पादन का व्यवसाय बेंकरी उत्पाद तेल  मिल मधुमक्खी पालन अचार, पापड़, और जैम बनाने का काम कर सकते हैं इसके साथ ही ग्रामीण शिल्प एवं हस्तशिल्प उद्योग में बेरोजगार अगरबत्ती निर्माण मिट्टी के बर्तन और शिल्प हस्तनिर्मित कागज और रेशे के उत्पाद के साथ खादी वस्त्र निर्माण सहित अन्य उद्योग शुरू कर सकते हैं जो काफी अच्छी कमाई वाले हैं.

खादी ग्राम उद्योग अधिकारी अमरचंद पांडे ने लोकल 18 को बताया कि सभी योजनाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से नि:शुल्क है. आवेदन के दौरान आवेदक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण कराना होगा. पंजीकरण कराने के बाद आवेदन पत्र का सत्यापन कर जिस भी योजना में लाभ लेना चाहते हैं, शत-प्रतिशत उसका लाभ दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||