Image Slider

 

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बाद उनका गाना ‘इश्क का फीवर’ हाल ही में रिलीज हुआ. शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमिया के गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं है, क्योंकि हर कोई मान चुका था कि अब अरिजीत की आवाज नई फिल्मों में सुनाई नहीं देगी. यह गाना एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें अरिजीत की वही पुरानी रूहानी आवाज का जादू है, जो सीधे दिल में उतर जाता है, गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं और म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है. अरिजीत सिंह का यह गाना ऐसा है जिसे सुनते ही जुबां पर चढ़ जाता है. ‘इश्क का फीवर’ के जरिए अरिजीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भले ही वह लाइमलाइट से दूर हो जाएं, लेकिन उनके गानों का खुमार कभी कम नहीं होगा. इस गाने को 18 दिनों में यूट्यूब पर अब तक 11,507,086 व्यूज मिल चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||