Image Slider

विस्तार

गाजियाबाद के आरकेजीआईटी हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष सिसोदिया की मौत को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पिता अरविंद सिसोदिया ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत में सात-आठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। 


उनका कहना है कि पांच नवंबर को हुई रैगिंग से परेशान होकर ही उनके बेटे ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी। वहीं, कॉलेज प्रबंधन का दावा कुछ और है। डीन छात्र कल्याण एचजी गर्ग के मुताबिक, छात्र शुक्रवार को एक साथी के साथ कार में बाहर गया था, जहां कार से हादसा हो गया था। 

पुलिस के आने पर छात्र को शनिवार सुबह 10 बजे गुलधर चौकी लेकर जाना था। परिवार को भी सूचना दे दी गई थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही कोई तहरीर दी है। इसके बावजूद टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। प्रबंधन ने भी उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। 

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||