Image Slider

होमताजा खबरदेशमगरमच्छों से भरी नदी में कूद गई महिला, तभी लपका एक मगरमच्छ, और बचा दी उसकी जान

Last Updated:

महिला ने जान देने की कोशिश में कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी. लेकिन नदी में उसकी जान पर एक और बड़ा खतरा मंडराने लगा. पानी में मौजूद मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे काट लिया. हालांकि यह हमला ही उसकी जान बचाने वाला साबित हुआ.

मगरमच्छों से भरी नदी में कूद गई महिला, तभी लपका एक मगरमच्छ, और बचा दी उसकी जानZoom

पानी में मौजूद मगरमच्छ का हमला ही उसकी जान बचाने वाला साबित हुआ. (प्रतीकात्मक)

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां घर-परिवार की परेशानियों से जूझ रही एक महिला ने जान देने की कोशिश में कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी. लेकिन नदी में उसकी जान पर एक और बड़ा खतरा मंडराने लगा. पानी में मौजूद मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे काट लिया. हालांकि यह हमला ही उसकी जान बचाने वाला साबित हुआ.

मगरमच्छ के काटने से घायल हुई महिला ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर पास के लॉज के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस की मदद से महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात कुक्के सुब्रमण्य के पास कुमारधारा पुल के नजदीक हुई. महिला कथित तौर पर निजी समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में थी. इसी परेशानी के चलते उसने नदी में छलांग लगा दी. वह पानी में थी, तभी मगरमच्छ ने उसे काट लिया. हमले में महिला को मामूली चोटें आईं.

मगरमच्छ के हमले के बाद महिला ने जोर-जोर से मदद के लिए पुकारना शुरू किया. पास के एक लॉज में काम करने वाले कर्मचारियों ने उसकी आवाज सुनी और तुरंत सुब्रमण्य पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया.

पुलिस ने महिला के परिवार को घटना की जानकारी दी. बाद में उसकी काउंसलिंग कराई गई और उसे परिवार के सदस्यों के साथ घर भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. परिवार के अनुरोध पर महिला की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य विवरण साझा नहीं किए हैं.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

authorimg

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||