Last Updated:
Delhi karol bagh gaffar market fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में धनतेरस की सुबह अचानक भयंकर आग लग गई. यह आग ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान में लगी थी, जिसकी चपेट में अन्य कई दुकानें आ गईं और देखते ही देखते बाजार में आग की लपटें उठने लगीं. फिलहाल मौके पर फायर की गाड़ियां मौजूद हैं.
दिल्ली करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख. (सांकेतिक तस्वीर)
Delhi karol bagh gaffar market fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है. आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि दुकान में लगी बैटरी की ओवरहीटिंग या ओवर चार्ज होने के कारण अचानक आग लगी थी जो तेजी से बढ़ गई. ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान पर आग लगी थी जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई. बताया जा रहा है कि इस आग के तांडव में लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.
अभी आग लगी हुई है क्योंकि ऊपर से लगातार धुआं फिर आ जा रहा है. नीचे की दुकान में आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग चपेट में है. हालांकि लगातार आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं. दुकानदारों का कहना है कि गफ्फार मार्केट में दुकानें एक-दूसरे से चिपकी हुई हैं और काफी संकरी हैं, ऐसे में अगर एक दुकान में आगजनी होती है तो उसका असर अन्य दुकानों पर भी बहुत जल्दी पड़ता है. इस दुकान में लगी आग के बाद भी आग चारों ओर फैल गई, जिससे न केवल ऊपर मंजिलों में बनी दुकानों में नुकसान हुआ है, बल्कि आसपास की दुकानों में भी सामान जलकर राख हो गया है.
दिवाली से पहले धनतेरस पर हुई इस घटना के बाद दुकानदार बेहद दुखी हैं और नुकसान के बाद अपने घर के खर्चों को लेकर चिंता जता रहे हैं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


