दिल्ली में फिर हादसा:चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, एक घायल – Three-storey Under-construction Building Collapsed In Chawri Bazaar
Image Slider
{“_id”:”6aec190695f0b3018307e744″,”slug”:”three-storey-under-construction-building-collapsed-in-chawri-bazaar-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली में फिर हादसा: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, एक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया। इसके बाद साइट बंद कर दी गई और दमकल विभाग ने छह गाड़ियां भेजी गई हैं। दमकल विभाग को 9 बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, तीन मंजिला इमारत है। जहां थर्ड फ्लोर पर लेटर डाल रहा था। 50 गज का प्लॉट बताया जा रहा है। पुलिस कॉल के बाद मौके पर पहुंची।। पुलिस ने बताया था कि कोई भी फंसा हुआ नहीं है। हादसे के बाद एनडीआरएफ ने वहां खोज और बचाव अभियान चलाया।
#WATCH दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। वीडियो घटनास्थल की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। https://t.co/zKCuyyO5Yk