पूर्वी दिल्ली में हादसा:लक्ष्मी नगर में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास आग लगी, दमकल विभाग ने पाया काबू – Fire In Laxmi Nagar East Delhi
Image Slider
{“_id”:”6aec02f4ba1d69727505bee1″,”slug”:”fire-in-laxmi-nagar-east-delhi-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पूर्वी दिल्ली में हादसा: लक्ष्मी नगर में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास आग लगी, दमकल विभाग ने पाया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
लक्ष्मी नगर में आग – फोटो : आईएएनएस
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग मंगल बाजार रोड की गली नंबर चार में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास स्थित एक इमारत में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।
#WATCH | Delhi: On Laxmi Nagar’s Mangal Bazar fire incident, fire officer Deepak Hooda says, “… We received a call at around 5:50 am and immediately reached the spot with 4–5 fire tenders. Firefighting operations were carried out, and no injuries were reported.” https://t.co/a34ciKykxd
यह घटना लक्ष्मी नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां सुबह के समय आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। दमकल की कई गाड़ियां तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की अन्य इमारतों में फैलने से रोका। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में लगी आग की घटना पर फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया कि हमें सुबह करीब 5:50 बजे कॉल मिली और हम तुरंत 4-5 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का काम किया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।