Image Slider

इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-16 में आवासीय उपयोग के लिए बने भवन में स्कूल संचालित करने और सीलिंग की कार्रवाई के बावजूद सील तोड़कर दोबारा स्कूल चलाने के आरोप में पुलिस ने शादाब खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आवास एवं विकास परिषद के निर्माण खंड-01 के अवर अभियंता शुभम शिवहरे ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।


पुलिस के मुताबिक, वसुंधरा योजना के सेक्टर-16 स्थित भवन पर शादाब खान की ओर से आवासीय उपयोग के विपरीत स्कूल चलाया जा रहा था। इस संबंध में आठ जुलाई के तहत आवासीय भूखंड पर संचालित व्यावसायिक गतिविधि यानी स्कूल को सील करने का आदेश जारी किया गया था। आठ जुलाई को खंड कार्यालय की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस की मौजूदगी में उक्त भूखंड पर संचालित स्कूल को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद शादाब खान ने नोटिस की अवहेलना करते हुए सील तोड़ दी और दोबारा स्कूल का संचालन शुरू कर दिया। शुभम शिवहरे ने सील तोड़ने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मौके पर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||