Image Slider

गाजियाबाद। उत्तराखंड के लोगों को बाहरी बताने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह राजनीति में निम्न स्तर से भी नीचे का बयान है। धामी बुधवार को पुलिस लाइन में विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे थे।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश सेवा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस तरह का बयान देने से पहले अखिलेश यादव को अपने परिवार की ओर भी देखना चाहिए था। उनकी पत्नी भी उत्तराखंड से हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

अखिलेश यादव के बिना चुनाव लड़े लोकसभा सदस्य से सीधे मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भी धामी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी उन्होंने ऐसा ही दावा किया था, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया था। इस बार भी जनता ऐसा ही जवाब देगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए कई काम किए हैं। इसके चलते एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

——

केदारनाथ में चल रहे रेस्क्यू पर नजर

केदारनाथ में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन के बाद चल रहे राहत व बचाव कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। रेस्क्यू अभियान को लेकर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस लाइन में हुए खेलकूद समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित करते

पुलिस लाइन में हुए खेलकूद समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित करते

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||