Image Slider

प्रशांत भूषण
– फोटो : एएनआई (फाइल)

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसके साथ डिजिटल रूप से छेड़छाड़ की गई थी। इस वीडियो में कथित तौर पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह मामला 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया।  पुलिस ने बताया कि एक सोशल मीडिया हैंडल ने दावा किया था कि प्रशांत भूषण के एक्स हैंडल से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित डॉक्टर्ड वीडियो शेयर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस वीडियो में भ्रामक और भड़काऊ बातें थीं, जिनसे अफवाहें फैल सकती थीं, किसी की छवि खराब हो सकती थी और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||