Image Slider

होमताजा खबरदेशद‍िवाली-छठ से पहले सफर की जंग, बेंगलुरू से बिहार आने वालों की हालत देखि‍ए

Last Updated:

छठ महापर्व पर घर जाने वालों की आफत आई हुई है. ट्रेनों की ट‍िकट फुल हो चुकी हैं. हवाई यात्राएं काफी महंगी हैं, और बसों में इतनी भीड़ है क‍ि लोगों को सीटें बुक करने के बाद भी लाइनों में घंटों खड़े होना पड़ रहा है. सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो में बेंगलुरू से बिहार जाने वाली बसों में छठ पूजा से पहले भारी भीड़ और धक्का-मुक्की देख सकते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

द‍िवाली-छठ से पहले सफर की जंग, बेंगलुरू से बिहार आने वालों की हालत देखि‍ए Zoom

छठ से पहले सफर की जंग, सड़कों पर बीत रहे घंटे, बेंगलुरू से बिहार आने वालों की हालत देखिए

छठ महापर्व पर घर जाने की खुशी अब जंग में बदल गई है. बिहार जाने वालों को बसों में सीटें नहीं मिल रही हैं. किसी बस में सीटें बुक कर भी ली हैं तो अपनी सीट तक पहुंचने में भारी भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते लोगों की हालत खराब हो रही है. हाल ही में बेंगलुरू से बिहार जाने वाली बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पहले से बुक सीटों वाली बस के बाहर भी भीड़ का ऐसा रेला खड़ा है जैसे किसी सामान्य रोडवेज बस के आगे त्योहारी सीजन में होता है.

सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि इस स्लीपर बस में पहले से लोगों ने सीटें बुक की हुई हैं, लेकिन फिर भी इसके आगे भीषण भीड़ लगी है और बस में चढ़ने को लेकर सवारियों में जुबानी जंग चल रही है. कई सवारियां इसलिए इस बस को घेरे खड़ी हैं, कि शायद इसमें कोई सीट खाली हो और बुक करने के बाद सवारी नहीं आई हो तो टिकट का पैसा चुकाकर उन्हें मिल जाए.

दरअसल द‍िवाली का त्‍योहार भी है और उसके बाद छठ का त्‍योहार होने के चलते बहुत ज्‍यादा संख्‍या में लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं. कुछ दि‍न पहले ही पुणे और नागपुर को लेकर भी खबर आई थी क‍ि वहां बसों का क‍िराया दोनों शहरों के बीच में 7000 रुपये तक पहुंच गया है. पुणे से नागपुर जाने वालों के ल‍िए ट्रेनें फुल हो चुकी हैं, हवाई क‍िराया 19000 रुपये तक पहुंच गया है और बसों में भारी भीड़ और मांग के चलते 700 क‍िलोमीटर की दूरी के 7000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||