इंदिरापुरम। मकनपुर निवासियों ने पितांबरा देवी का मंदिर बनाने के संबंध में मंगलवार को बैठक की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शलेखचंद्र ने बताया कि अभय खंड चार में करीब 40 साल पुराना चामुंडा मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर का 16 साल पहले पुन: निर्माण भी किया गया था। परिसर में ही कुछ खाली जगह बची हुई है, जिसमें निवासी पितंबरा देवी का मंदिर बनाना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। इस संबंध में बैठक कर मंदिर बनाने पर सहमति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता योगेश त्यागी और जयवीर त्यागी ने की। इस दौरान टेकचंद, सीतराम, राजीव, सुशील, दुषियंत, सागर, मुनीराज, विजेंद्र, बल्ले पंडित, भागीरथ, अंकित, हरिओम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
