Image Slider


इंदिरापुरम। न्यायखंड-एक स्थित सुपरटेक आइकान सोसायटी में छह से सात वर्षों से लंबित एओए चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। चुनाव नहीं होने के कारण निवासी लंबे समय से नई एओए के गठन की मांग कर रहे थे। इस संबंध में निवासियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद सोसायटी के निवासियों में खुशी का माहौल है। निवासी सुमित त्यागी ने बताया कि चुनाव कराने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। कोर्ट का फैसला आने से निवासियों को राहत मिली है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||