Image Slider

Food Safety Department intercepted 700 kg of khoya from Baghpat to Tronica City

खाद्य विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को  खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में संदिग्ध खोया बरामद किया है।


टीम ने मौके से छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि लावारिस मिले 700 किलोग्राम खोये को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि बागपत की तरफ से आ रहे ट्रक की जांच की गई जिसमें यह खोया पाया गया। खोये की गुणवत्ता मैं संदेह होनेसैंपल लिए।

जांच के दौरान ट्रक में 8 बड़ी डलियों में रखा लगभग 700 किलोग्राम खोया लावारिश मिला जिसका कोई  दावेदार सामने नहीं आया। खाद्य विभाग की टीम ने लावारिस खोये को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना ट्रोनिका सिटी में सुरक्षित रखवा दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि उक्त खोया के वास्तविक मालिक संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, तो नियमानुसार नमूना लेने के बाद खोया उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। निर्धारित समय में वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर खोये को विनष्ट करा दिया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||