सूरत में फ्री फायर गेम के विवाद को लेकर हुई खूनी जंग में दो नाबालिगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस ने गेम को लेकर विवाद से इनकार किया है. दोनों युवाओं के हत्यारों की तलाश की जा रही है.
‘फ्री फायर’ गेम में हो गई खूनी जंग, चाकुओं के ताबड़तोड़ हमले में दो नाबालिगों की हत्या
जानकारी के मुताबिक सूरत में पूरा विवाद ‘फ्री फायर’ गेम खेलने को लेकर शुरू हुआ था. परिजनों की ओर से पुलिस को बताया गया कि फ्री फायर गेम को लेकर युवकों के बीच कई दिन पहले से विवाद था और घटना वाली रात बहस हुई जो फिर मारपीट में बदल गई और फिर मामला मौतों तक पहुंच गया.
पुलिस के मुताबिक रात में अचानक दो-तीन लोगों ने अजमल और फैजान पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों नाबालिगों की मौत हो गई. चर्चा है कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले भी नाबालिग ही हैं. हालांकि, आरोपियों की उम्र या पहचान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हमले में शामिल लोगों की सही संख्या और हत्या के पीछे के असली कारणों का पता आगे की जांच के बाद ही चलेगा. गौरतलब है कि पुलिस ने गेम से जुड़े इस पहलू को खारिज कर दिया है और इसे आपसी विवाद माना है.
मृतक अजमल की बहन फहिमा ने बताया कि रात के समय उसका भाई और उसका दोस्त फैजान साथ थे, तभी एक परिचित व्यक्ति उन्हें बुलाने आया. इस व्यक्ति का पहले भी कुछ अन्य युवकों के साथ ‘फ्री फायर’ गेम खेलने को लेकर विवाद हुआ था. अजमल और फैजान ने इस झगड़े को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत कराने की यह कोशिश उनके लिए जानलेवा साबित हुई.
उसने बताया कि विवाद के बाद, दो-तीन लोग हाउसिंग सोसाइटी के बाहर आए और अजमल तथा फैजान पर चाकू से हमला कर दिया. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने दोनों पीड़ितों पर कई बार चाकू से वार किए. इस हमले में दोनों नाबालिगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में डर और शोक का माहौल है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



