Image Slider

Last Updated:

Agniveer Service Extension: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. चार साल की सेवा पूरी होने के बाद जिन करीब 75 फीसदी अग्निवीरों को घर लौटना था, उन्हें अब दो साल और सेना में काम करने का मौका मिलेगा. अब अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़कर छह साल कर दिया गया है हालांकि यह एक्सटेंशन लेना उनकी अपनी इच्छा पर निर्भर करेगा. इसके बाद नियमित सेना में शामिल होने के इच्छुक अग्निवीरों को तय चयन प्रक्रिया और योग्यता पूरी करनी होगी. अग्निपथ योजना के पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक पूरा होने वाला है.

दीपावली से पहले अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 2 साल का एक्सटेंशनZoom

Agniveer Service Extension, Agniveer 2 Years Extension: अग्निवीरों के लिए मौका.

Agniveer Service Extension: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर है. अब चार साल की सेवा पूरी होने के बाद उन्हें दो साल और सेना में काम करने का मौका मिलेगा यानी अग्निवीरों का कुल सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़कर छह साल होगा.इसके अलावा 6 साल बाद भी वे इंडियन डिफेंस सर्विसेज के लिए अप्‍लाई कर सकेंगे.केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी.उन्‍होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत पहले बैच के करीब 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||