मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र में सारा रोड पर अतिक्रमण के विरोध में महिलाओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सारा मार्ग निवासी कुछ महिलाएं शनिवार को एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि सड़क के बीच में एक खोखा रखा हुआ है। अतिक्रमण के कारण आवाजाही बाधित हो रही है। खोखे पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और गाली गलौज करते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसीपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर रेखा, सुमन, संतोष, बबीता और दीपा आदि मौजूद थीं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



