Image Slider



रामलीला मैदान में आज होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सात हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। मैदान के अंदर से लेकर आसपास की सड़कों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मैदान को 14 जोन में बांटा गया है।

 





congress rally ramlila maidan delhi security 7000 police personnel

रामलीला मैदान
– फोटो : अमर उजाला


इंडिया गठबंधन का दावा, 10 लाख लोग आएंगे

इंडिया गठबंधन ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि पुलिस को करीब 70 हजार लोगों के जुटने का इनपुट मिला है। इसी के आधार पर सुरक्षा योजना तैयार की गई है। शनिवार को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ के प्रवेश और निकासी मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।


congress rally ramlila maidan delhi security 7000 police personnel

रामलीला मैदान
– फोटो : अमर उजाला


हर जोन में वरिष्ठ अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मैदान के प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। मैदान में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। बिना जांच किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।


congress rally ramlila maidan delhi security 7000 police personnel

रामलीला मैदान
– फोटो : अमर उजाला


200 से अधिक कैमरों से होगी निगरानी

मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों का भी इस्तेमाल करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन और अन्य जरूरी गाड़ियां तैनात रहेंगी।


congress rally ramlila maidan delhi security 7000 police personnel

रामलीला मैदान
– फोटो : अमर उजाला


रात को मैदान में रुकने की अनुमति नहीं

पुलिस ने आयोजकों से रैली में आने वाले लोगों, स्वयंसेवकों और बसों की संख्या व विवरण मांगा है। उन्हें भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरे लगाने और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैदान में रात के समय रुकने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने आयोजकों से अनुशासन बनाए रखने और ऐसे भाषणों से बचने को कहा है, जिनसे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||