Image Slider

गढ़मुक्तेश्वर। गांव अक्खापुर मार्ग पर एक बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने झपटने का दावा किया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। खेतों में भी जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले हैं, जिसकी वन विभाग जांच कर रहा है। गांव सरूरपुर निवासी नईम ने बताया कि शनिवार शाम वह अक्खापुर से हिरनपुरा मार्ग पर जा रहे थे। तभी ईंख के खेत से अचानक तेंदुआ निकला और उन पर हमला कर दिया। तेंदुए का पंजा बाइक पर रखे सामान से टकराया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। नईम ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि ईंख के खेत के आसपास खाली पड़े खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए हैं। गांव गंदू नंगला निवासी सुंदर वीर ने 28 अक्तूबर की देर शाम आबादी के पास तेंदुआ दिखने का दावा किया था। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिखाई दिया था। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर विभागीय टीम जांच करती है। अक्खापुर-हिरनपुरा मार्ग के जंगल में कांबिंग कराई जाएगी। पंजों के निशान की भी जांच की जा रही है, और यदि तेंदुआ है तो उसे जल्द पकड़ा जाएगा


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||