Image Slider

Woman subjected to a life-threatening attack over a monetary dispute assailants entered her home and assaulted

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़िता कुसुम ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें आरोपी पिता, मां और पुत्र शामिल हैं, जिन पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।


यह मामला सादिकपुर उर्फ काजीपुरा का है। पीड़िता के पुत्र वंश चौधरी और आरोपी अंकुर पुत्र जसवीर के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। 20 अगस्त की शाम करीब साढ़े 6 बजे काजीपुरा चौपाल पर दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसी रंजिश के चलते अंकुर पीड़िता के घर पहुंचा, उसने दरवाजे में लात मारी और गाली-गलौज करने लगा। जब कुसुम ने दरवाजा खोला, तो अंकुर ने लोहे की छड़ी से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद अंकुर, जसवीर और कृष्णा ने कथित तौर पर पीड़िता को घर से घसीटा, मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की, जिससे वह बेहोश हो गईं। आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर छोड़ दिया। होश आने पर पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

शिकायत और कार्रवाई

पीड़िता कुसुम का आरोप है कि उन्होंने पहले थाना वेव सिटी में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद 03 सितंबर को उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें अंततः न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपियों की पहचान और पुलिस का बयान

आरोपियों की पहचान अंकुर पुत्र जसवीर, जसवीर पुत्र राजपाल और कृष्णा पत्नी जसवीर के रूप में हुई है। ये सभी काजीपुरा वेव सिटी के निवासी हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई करेगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||