उदयपुर की रहने वाली सीमा कंवर ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स रोल बनाना काफी आसान है. इसे बनाने में खजूर, काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और पिस्ता जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. खजूर मिठास देने का काम करता है, इसलिए इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि जो लोग त्योहार पर कुछ अलग और घर पर बनी मिठाई खाना चाहते हैं, वे इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.
ऐसे करें ड्राई फ्रूट्स रोल बनाने की तैयारी
ड्राई फ्रूट्स रोल बनाने के लिए सबसे पहले खजूर लें और उनके बीज निकालकर अलग कर दें. इसके बाद काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें. इन्हें कुछ देर तक भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.ध्यान रखें कि मेवों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है, बस हल्का सा रोस्ट करना है, ताकि उनका स्वाद और खुशबू अच्छी तरह उभरकर आए.
खजूर के साथ मिलाएं सारे ड्राई फ्रूट्स
अब एक दूसरे पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें बीज निकाले हुए खजूर डाल दें. इन्हें धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। कुछ देर बाद खजूर नरम होकर पिघलने लगेंगे. जब खजूर अच्छी तरह से नरम हो जाएं, तब इसमें पहले से रोस्ट करके रखे हुए सभी ड्राई फ्रूट्स मिला दें.अब इस मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं, ताकि खजूर और मेवे आपस में अच्छी तरह मिल जाएं. मिश्रण को धीमी आंच पर ही पकाएं, जिससे यह पैन में चिपके नहीं और आसानी से एक साथ बंध जाए.
बटर पेपर पर फैलाकर तैयार करें रोल
जब खजूर और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे बटर पेपर पर निकाल लें. हाथों की मदद से इसे रोल का आकार दें और बटर पेपर में लपेटकर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.ठंडा होने पर यह मिश्रण थोड़ा सख्त हो जाएगा और आसानी से कटने लगेगा. अब एक तेज धार वाले चाकू से इसके गोल-गोल टुकड़े काट लें. इस तरह घर पर ही स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स रोल तैयार हो जाएंगे.
मिठाई को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती
सीमा कंवर के अनुसार, इस मिठाई को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और इसे घर में उपलब्ध सामग्री से तैयार किया जा सकता है.दिवाली पर मेहमानों को कुछ अलग खिलाना हो या परिवार के साथ मीठे का आनंद लेना हो, ड्राई फ्रूट्स रोल एक अच्छा विकल्प है., इसमें इस्तेमाल होने वाले खजूर और मेवों में प्राकृतिक शर्करा और कैलोरी होती हैं, इसलिए इसे भी सीमित मात्रा में खाना बेहतर है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


