Exhaust Fan Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार नजदीक है और घरों में साफ-सफाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में लोग घर के कोने-कोने की सफाई कर रहे हैं. गर्मियों में दिनभर चलने वाले पंखों और एग्जॉस्ट फैन की सफाई करना भी जरूरी है. पंखों पर धूल-मिट्टी जम जाती है, जबकि रसोई में खाना बनाने और तेल की वजह से एग्जॉस्ट फैन चिकने और गंदे हो जाते हैं.
दिवाली का त्योहार नजदीक है और घरों में साफ-सफाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में लोग घर के कोने-कोने की सफाई कर रहे हैं. गर्मियों में दिनभर चलने वाले पंखों और एग्जॉस्ट फैन की सफाई करना भी जरूरी है. पंखों पर धूल-मिट्टी जम जाती है, जबकि रसोई में खाना बनाने और तेल की वजह से एग्जॉस्ट फैन चिकने और गंदे हो जाते हैं. ऐसे में दिवाली से पहले कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इन्हें साफ करके चमकाया जा सकता है. आइए जानते हैं पंखे और एग्जॉस्ट फैन साफ करने के 6 आसान घरेलू उपाय.
पंखे और एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका मिलाएं. पंखे के ब्लेड या एग्जॉस्ट की जाली को अलग करके 15 से 20 मिनट तक भिगोएं. इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और कपड़े से पोंछ लें. इससे जमी हुई चिकनाई और गंदगी हटाने में मदद मिलेगी.
पंखे के ब्लेड पर जमी गंदगी साफ करने के लिए नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाएं. इस मिश्रण को ब्लेड पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद गीले कपड़े से साफ कर लें. इससे पुरानी गंदगी और चिकनाई हटाने में मदद मिल सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. अब मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से पंखे के ब्लेड और एग्जॉस्ट फैन की जाली साफ करें. यह तरीका रसोई में जमी तेल और चिकनाई की परत हटाने में मददगार है.
पंखे और एग्जॉस्ट फैन के उन हिस्सों में धूल जम जाती है, जहां कपड़ा आसानी से नहीं पहुंच पाता. ऐसे में पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रश से ब्लेड के किनारों और जाली के कोनों की गंदगी साफ करें. जरूरत पड़ने पर ब्रश को साबुन वाले पानी में हल्का गीला कर लें.
पंखे साफ करने के लिए पुराने तौलिए या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपड़े को हल्का गीला करके ब्लेड को धीरे-धीरे पोंछें. इसके अलावा पुरानी तकिए की खोल को ब्लेड पर चढ़ाकर धीरे-धीरे बाहर की ओर खींचें. इससे धूल खोल के अंदर जमा हो जाती है और नीचे गिरने से बचती है.
पंखे या एग्जॉस्ट फैन की सफाई शुरू करने से पहले बिजली का स्विच बंद कर दें. मोटर और बिजली के हिस्सों पर पानी न डालें. ब्लेड को साफ करने के बाद पूरी तरह सूखने दें और उसके बाद ही बिजली चालू करें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


