Image Slider

Last Updated:

अमृतसर के थाना चाटीविंड थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चीतेकलां में आज आम आदमी पार्टी के सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. इलाके में ताबड़तोड़ चलीं गोल‍ियों से हड़कंप मचा हुआ है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अमृतसर के गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के भाई की मौतZoom

अमृतसर के चीताकलां में गोलीबारी में आम आदमी पार्टी के सरपंच के भाई की मौत.

अमतृसर के थाना चाटीविंड के अंतर्गत आने वाले गांव चीतेकलां में आज ताबड़तोड़ गोलियां चलने से सनसनी फैल गई. इस फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई, जो आम आदमी पार्टी के सरपंच का भाई बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक अमतृसर के थाना चाटीविंड के अंतर्गत आने वाले गांव चीतेकलां में आज सुबह अचानक फायरिंग होने लगी. गांव में घुस आए अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया.जैसे ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए.

गांववालों ने बताया कि गोलीबारी में मौके पर ही तीरथ सिंह की मौत हो चुकी थी, ये इलाके के आम आदमी पार्टी के सरपंच के भाई थे. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात युवक गांव के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने अचानक फायरिंग कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. हमलावरों के चेहरों को पहचानने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुल‍िस का कहना है क‍ि अपराध‍ियों को जल्‍द ही पकड़ ल‍िया जाएगा. घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है क‍ि कहीं मृतक की क‍िसी से रंज‍िश तो नहीं थी.

पंजाब में जंगलराज के बीजेपी ने लगाए आरोप 

अमृतसर में गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के भाई तीरथ सिंह की दिन-दहाड़े हुई निर्मम हत्या को लेकर बीजेपी के दिल्ली में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ये हत्या साबित करती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह टूट चुकी है. एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब गोलीबारी, गैंग हिंसा या किसी निर्दोष पंजाबी की जान न जाती हो. केजरीवाल और भगवंत मान ने ‘बदलाव’ का वादा किया था, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक भयानक ‘जंगल राज’ दिया है, जहां आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||