कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी:दिवाली के बाद महारैली करने की अपील, व्यापार में नुकसान का दिया हवाला – Cti Has Written To Rahul Gandhi, Appealing To Him To Postpone The Mega-rally Scheduled For November 1
Image Slider
{“_id”:”6ae0296f75c84d1fc6034b95″,”slug”:”cti-has-written-to-rahul-gandhi-appealing-to-him-to-postpone-the-mega-rally-scheduled-for-november-1-2026-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी: दिवाली के बाद महारैली करने की अपील, व्यापार में नुकसान का दिया हवाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कारोबारियों का राहुल गांधी को पत्र – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के व्यस्त कारोबारी सीजन में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने यातायात और कारोबार पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली 10 नवंबर के बाद कराने की मांग की है। संगठन का अनुमान है कि रैली में दस लाख लोगों के शामिल होने पर 15 हजार से 20 हजार वाहन दिल्ली पहुंच सकते हैं। इससे पुरानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में यातायात का दबाव बढ़ने और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।