Last Updated:
Pumpkin Farming Success Story: बिहार के अररिया जिले के किसान पारंपरिक खेती छोड़कर कद्दू जैसी सब्जियों की खेती कर रहे हैं. मात्र 8 से 10 हजार रुपये की कम लागत और उचित देखभाल से 50 दिनों में तैयार होने वाली कद्दू की फसल से किसान एक बीघे में करीब 1 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं.
Pumpkin Cultivation Tips: किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई तकनीक और अलग-अलग फसलों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं. इसका मकसद कम लागत में बेहतर आमदनी हासिल करना है. धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों के अलावा किसान अब सब्जियों की खेती को भी आय का बेहतर जरिया बना रहे हैं. इसमें लौकी, खीरा, कद्दू, झींगा, टमाटर और फूलगोभी जैसी सब्जियां शामिल हैं. कद्दू की खेती भी किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है. बाजार में इसकी मांग बनी रहती है. सही समय पर फसल तैयार होने पर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं. अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के तेरासी गांव निवासी किसान नुरूल हक ने धान और गेहूं की पारंपरिक खेती से अलग कद्दू की खेती शुरू की है. उनका दावा है कि 1 एकड़ में कद्दू की खेती से करीब 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


