Image Slider

होमताजा खबरदेश‘यमुना में बहने दिया सीवर का जहर’: AAP और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Last Updated:

Amit Shah Attack AAP Congress: दिल्ली में यमुना की बदहाली को दूर करने के लिए 8,941 करोड़ रुपये के विशाल सफाई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करते हुए अमित शाह ने विपक्षी दलों के खिलाफ चौतरफा मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस और ‘आप’ पर सीवर की गंदगी से यमुना को मैला करने का ठीकरा फोड़ते हुए शाह ने साफ ऐलान किया कि भाजपा 2029 में यमुना को पूरी तरह निर्मल बनाकर ही जनता की अदालत में वोट मांगने उतरेगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'यमुना में बहने दिया सीवर का जहर': AAP और कांग्रेस पर बरसे अमित शाहZoom

अमित शाह ने पंजाब की ‘आप’ सरकार पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए 22 अक्टूबर को कहा कि धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा तथा पंजाब में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बनेगी. शाह ने दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुना को साफ करने के बाद 2029 में जनता से जनादेश मांगेगी.

शाह ने कांग्रेस और ‘आप’ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं लेकिन वे कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर हैं. शाह ने यमुना की सफाई की योजनाओं का ब्योरा देते हुए दिल्ली की पिछली कांग्रेस और ‘आप’ सरकारों पर नदी में सीवर का पानी बहने देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब यमुना में गिरने वाले सीवर के पानी की मात्रा कम करने में सफल रही है.

शाह ने ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बहानेबाजी की राजनीति’ पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को नहीं बचा पाएगी. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राजग की सरकार चाहते हैं. शाह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में ‘आप’ का सफाया हो जाएगा. शाह ने यह भी कहा कि पंजाब में राजग की सरकार बनने के बाद राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी की मौजूदा समस्या को खत्म कर दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||