माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा।
दशहरा मेले और रावण दहन के आयोजनों में उमड़ी भीड़ के चलते मंगलवार शाम नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 पार्क और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगीं। सेक्टर-110 से भंगेल जाने वाली सड़क पर भीषण जाम लगा। यहां एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे तक का समय लगा।
भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया था, लेकिन वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। सेक्टर-12, सेक्टर-19, सेक्टर-57 और सेक्टर-62 समेत कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। यातायात सामान्य होने में रात दस बजे के बाद तक का समय लगा। डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर शाम पांच से रात 11 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



