Image Slider

Last Updated:

West Champaran Python Rescue: पश्चिम चम्पारण के नौतन प्रखंड में रामायण पटेल के घर एक 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. विशालकाय अजगर को झोपड़ी में आराम करते देख परिजनों के होश उड़ गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

पश्चिम चम्पारण: ज़िले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के खाप टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब गांव के ही एक स्थानीय निवासी के घर में 12 फीट से भी लंबे अजगर को आराम फरमाते देखा गया. विशालकाय सांप को देखते ही पहले घर वालों ने बाहर निकल शोर करना शुरू किया. जिसके बाद आस पास मौजूद लोग भी घबरा गए और एक दूसरे को चिल्लाकर इकट्ठा करने लगें. देखते ही देखते वहां दर्जनों लोग इकठ्ठा हो गए. जिनकी आंखों में दम घोंट कर मारने वाले अजगर का खौफ साफ नज़र आ रहा था.

झोपड़ी में आराम फरमा रहा था 15 फीट लंबा अजगर
बताते चलें कि सांप निकलने की यह घटना खाप टोला निवासी रामायण पटेल के घर में हुई. वो अपने परिवार के साथ एक झोपड़ीनुमा घर में रहते हैं. जहां कोने में लगभग 15 फीट लंबा अजगर दुबका हुआ नज़र आया. मोटे और विशालकाय अजगर को देख कर पूरे परिवार की हालत खराब हो गई.

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
झोपड़ी से इतने बड़े अजगर के निकलने से पूरे इलाके में डर समा गया. स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ अजगर को रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की. कुछ देर की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सफलता पूर्वक अपने कब्ज़े में लें लिया.

कुंडली मार कर दम घोंट देता है यह सांप
दशकों से वाइल्ड लाइफ पर काम कर रहे विशेषज्ञ अभिषेक बताते हैं कि ’अजगर एक विशालकाय लेकिन विषहीन सांप होता है. विष से रहित होने की वजह से कुदरत ने इसे आरे की तरह दर्जनों नुकीले दांत दिए हैं. जिसकी मदद से ये अपने शिकार को दबोचता है. फिर उसपर कुंडली मार दम घोंटता है. शरीर पर अत्यधिक दबाव पड़ने और दम घुटने से शिकार की मौत हो जाती है. जिसके बाद यह उसे धीरे धीरे निगलने लगता है.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||