दिल्ली:’कॉकरोच का पुतला जलाने पर रामलीला आयोजकों दर्ज हो एफआईआर’, लगाया धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप – Fir Should Be Registered Against Ramlila Organizers For Burning An Effigy Of Cockroach
Image Slider
{“_id”:”6ad7731e6a05834b1c07f775″,”slug”:”fir-should-be-registered-against-ramlila-organizers-for-burning-an-effigy-of-cockroach-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली: ‘कॉकरोच का पुतला जलाने पर रामलीला आयोजकों दर्ज हो एफआईआर’, लगाया धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दिल्ली में कॉकरोच का पुतला दहन करने पर विवाद – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में दशहरा महोत्सव के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का 30 फुट ऊंचा पुतला जलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस मामले में उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजकर श्री केशव रामलीला समिति, एनएसपी पीतमपुरा के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सेवराहा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा समेत अन्य आयोजकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है।