विजयादशमी:दिल्ली में धूमधाम से हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति, सीएम रेखा समेत कई दिग्गज दशहरा समारोह में हुए शामिल – Dussehra Delhi Ravan Dahan During The Ramlila Performances The Effigy Of Ravan Was Burnt On Vijayadashami
Image Slider
{“_id”:”6ad75b0ab4222077cf03488e”,”slug”:”dussehra-delhi-ravan-dahan-during-the-ramlila-performances-the-effigy-of-ravan-was-burnt-on-vijayadashami-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विजयादशमी: दिल्ली में धूमधाम से हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति, सीएम रेखा समेत कई दिग्गज दशहरा समारोह में हुए शामिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीएम रेखा गुप्ता और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू – फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद अलग-अलग रामलीला मैदानों में रावण के पुतलों का दहन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुईं। यहां रामलीला के समापन पर 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। विशाल पुतले के साथ विजयादशमी का यह आयोजन द्वारका के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा समारोह में कहा,”दशहरा के अवसर पर देश-विदेश के अनेक स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं के माध्यम से करोड़ों लोग राम कथा के महान आदर्शों को याद करते हैं।”