Image Slider

Ghaziabad: Five Arrested for 22 Snatching Cases, Three Accused Were Rapido Drivers

ghaziabad police
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनसीआर में मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने के आभूषण, सात मोबाइल फोन के मदरबोर्ड, पांच मोबाइल फोन, दो बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। गिरोह ने पिछले तीन महीने में गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और हापुड़ में 15 मोबाइल फोन और सात चेन स्नेचिंग की 22 वारदातें करना कबूला है।


हैरानी की बात है कि गिरोह में 19 से 23 साल के युवा हैं। इनमें तीन रेपिडो चालक, एक मोबाइल फोन मैकेनिक और एक सुरक्षाकर्मी शामिल है। तीनों रेपिडो चलाने के दौरान सवार महिलाओं के गले में चेन और कुंडल देखकर रैकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे।

डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदग्राम के हरवंश नगर निवासी रवि कुमार शर्मा (20), मोरटा निवासी अर्पित त्यागी (19) और विशाल (22), सिहानी निवासी गोलू उर्फ आशुतोष (20) और संगम विहार निवासी देव शर्मा (23) के रूप में हुई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||