गाजियाबाद:खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध; अभी शिनाख्त नहीं – Body Of A Man Was Found In The Shalimar Garden Police Station Area Of Ghaziabad
Image Slider
{“_id”:”6ad447485580922c68018ca7″,”slug”:”body-of-a-man-was-found-in-the-shalimar-garden-police-station-area-of-ghaziabad-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध; अभी शिनाख्त नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : संवाद
विस्तार
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में दबा हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस अब शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, 17 अक्तूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक के निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शुरुआती आशंका थी कि शव का सिर नहीं है, लेकिन बाहर निकालने पर सिर सहित पूरा शव मिला।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।