Last Updated:
SCO Summit: मध्य एशिया में कूटनीतिक और रणनीतिक साझेदारी को धार देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान के दौरे पर जा रहे हैं. वे 19 और 20 अक्टूबर को राजधानी दुशांबे में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की 25वीं अहम बैठक में भारत की अगुवाई करेंगे.
राजनाथ सिंह SCO बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. (फाइल फोटो)
Rajnath Singh SCO Summit: ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक आयोजित होने जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में इस बैठक के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक है. रक्षामंत्री 19 और 20 अक्टूबर को इसमें शामिल होने के लिए दुशांबे में रहेंगे. रक्षा मंत्रालय यह भी कहना है कि इस बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाना और विभिन्न क्षेत्रों में जारी पहलों की प्रगति की समीक्षा करना है. यहां व्यापार से लेकर नवाचार तक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. बीते वर्ष यह बैठक मॉस्को में हुई थी.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, इनोवेशन और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी. इसके साथ ही संगठन के वित्तीय और संस्थागत कामकाज से जुड़े फैसलों पर भी विचार किया जाएगा. दुशांबे में होने वाली इस बैठक में भारत को एससीओ के अन्य सदस्य देशों के साथ क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा. चर्चा का प्रमुख उद्देश्य ऐसे व्यावहारिक कदमों को आगे बढ़ाना होगा, जिनसे सभी सदस्य देशों को लाभ मिल सके.
गौरतलब है कि भारत एससीओ के विभिन्न तंत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है. संगठन के माध्यम से भारत स्टार्टअप, इनोवेशन, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने जैसी पहलों में योगदान दे रहा है. आगामी बैठक में इन क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के रास्तों पर भी विचार होने की उम्मीद है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


